Trending

Sri Lankan तट के पास ईरानी युद्धपोत डूबा

Iranian Warship Sinks Off Sri Lankan Coast

विशेष/प्रतिनिधि : अमेरिका ने दावा किया है कि श्रीलंका के तट के पास उसकी पनडुब्बी से दागे गए टॉरपीडो से एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह कार्रवाई मंगलवार रात की गई। उनके अनुसार द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद किसी दुश्मन के युद्धपोत पर इस तरह का यह पहला हमला है। बताया गया है कि डूबे हुए ईरानी युद्धपोत पर लगभग 180 लोग सवार थे। इनमें से 101 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ नाविकों को बचा लिया गया है।

श्रीलंका सरकार ने कहा कि जहाज से संकट संदेश मिलने के बाद तुरंत बचाव दल भेजा गया। श्रीलंकाई नौसेना और राहत एजेंसियों ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है और लापता लोगों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker