
Shivneri Bus सेवा का राज्यभर में विस्तार
Shivneri Bus Service to Run Throughout Maharashtra
विशेष/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र में यात्रियों को बेहतर और आरामदायक यात्रा सुविधा देने के लिए राज्य परिवहन (ST) की लोकप्रिय ‘शिवनेरी’ बस सेवा का विस्तार पूरे राज्य में करने का निर्णय लिया गया है। ट्रांसपोर्ट मंत्री और ST कॉर्पोरेशन के चेयरमैन प्रताप सरनाईक ने बताया कि अब यह सेवा सिर्फ मुंबई–पुणे रूट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि महाराष्ट्र के कई बड़े शहरों के बीच भी शुरू की जाएगी।
साल 2002 में शुरू हुई शिवनेरी सेवा ने समय की पाबंदी, सुरक्षित यात्रा और आरामदायक सीटिंग के कारण यात्रियों का भरोसा जीता है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए ST द्वारा 200 नई अत्याधुनिक वोल्वो बसें खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन बसों के शामिल होने के बाद नासिक–पुणे, पुणे–कोल्हापुर, पुणे–सोलापुर, नागपुर–अमरावती–अकोला जैसे प्रमुख रूट पर भी सेवा शुरू की जाएगी। नई बसों में 30 स्लीपर शिवनेरी बसें भी होंगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा और आरामदायक बनेगी। साथ ही महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को किराए में विशेष रियायत का लाभ मिलता रहेगा।



