Trending

Navi Mumbai APMC Mathadi Strike: प्याज़-आलू कारोबार प्रभावित

Mathadi Workers Strike at APMC, Onion and Potato Trade Affected

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई की APMC मंडी में मथाडी मज़दूरों के विरोध के कारण प्याज़ और आलू के कारोबार पर लगातार तीसरे दिन भी बड़ा असर पड़ा है। मज़दूरों ने साफ कर दिया है कि वे 50 किलो से ज़्यादा वज़न वाले बोरे नहीं उठाएंगे। इसके चलते मंडी में आए आधे से ज़्यादा ट्रक खड़े हैं और लेन-देन लगभग ठप हो गया है।

राज्य सरकार ने मज़दूरों की सुरक्षा को देखते हुए प्याज़ और आलू के बोरे का अधिकतम वज़न 50 किलो तय किया है। हालांकि मज़दूर संगठनों का आरोप है कि कई व्यापारी अब भी 60 से 70 किलो तक वज़न वाले बोरे भेज रहे हैं। मथाडी मज़दूर नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि चार साल से जागरूकता के बावजूद नियमों का पालन नहीं हो रहा था, इसलिए विरोध करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर व्यापारी नियम मानेंगे तो मज़दूर तुरंत काम शुरू करने को तैयार हैं। फिलहाल ट्रकों के खड़े रहने से व्यापारियों को नुकसान और प्याज़ खराब होने की आशंका बढ़ गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker