
Kharghar: निर्भया स्क्वॉड की सरकारी गाड़ी से हंगामा
Nirbhaya Squad's Official Vehicle Sparks Uproar in Kharghar
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई के खारघर स्थित बेलपाड़ा इलाके में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात निर्भया स्क्वॉड की सरकारी गाड़ी के गलत इस्तेमाल का मामला सामने आया है। सोमवार देर रात एक युवक बिना वर्दी के पुलिस की निर्भया स्क्वॉड की गाड़ी से उतरते हुए दिखाई दिया। स्थानीय लोगों को उस पर शक हुआ और पता चला कि वह नशे में है। नशे की हालत में वह राहगीरों से बहस करने लगा और कुछ लोगों के साथ हल्की धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में पता चला कि युवक का नाम राम नंदू पवार (21) है, जो खारघर पुलिस थाने में सफाई का काम करता है। पुलिस के अनुसार उसे थाने में गाड़ी पार्क करने की जगह और चाबी रखने की जानकारी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ BNS की धारा 314 सहित सरकारी वाहन का दुरुपयोग, नशे में गाड़ी चलाने और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



