Trending

Middle East Crisis: महाराष्ट्र सरकार ने शुरू की मदद

Middle East Crisis: Maharashtra Government Launches Assistance

मुंबई/प्रतिनिधि : मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध के बीच खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ईरान द्वारा इज़राइल और अमेरिकी ठिकानों के साथ-साथ सऊदी अरब, ओमान, दुबई और कुवैत जैसे देशों पर भी मिसाइल हमले किए जाने की खबरों के बाद वहां रह रहे भारतीयों, खासकर महाराष्ट्र के लोगों को लेकर राज्य सरकार सतर्क हो गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि खाड़ी देशों में फंसे लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार ने एक WhatsApp हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर लोग अपनी समस्याएं भेज रहे हैं और सरकार उन्हें हल करने की कोशिश कर रही है।

फडणवीस ने कहा कि भारत सरकार और एयर इंडिया के साथ समन्वय करके लोगों को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में एयरस्पेस बंद होने के कारण उड़ानों को लेकर चुनौतियां भी सामने आ रही हैं।

उन्होंने बताया कि विदेशों में मौजूद मराठी मंडलों को भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके। चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर गवांडे को इस पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी दी गई है और उन्होंने भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय कर नागरिकों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार के सहयोग से सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker