Trending

Rajya Sabha Elections: BJP ने घोषित किए चार उम्मीदवार

Maharashtra Rajya Sabha Elections: BJP Announces Four Candidates

मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा की चार सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने रामदास अठावले, विनोद तावड़े, माया चिंतामन इवेनाटे और रामराव वडकुटे को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। BJP की ओर से जारी इस सूची में सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व देने के साथ-साथ सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की कोशिश दिखाई दे रही है। रिपब्लिकन पार्टी के नेता और केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले को फिर से मौका देकर गठबंधन की मजबूती का संकेत दिया गया है, वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को भी राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

महाराष्ट्र में राज्यसभा की कुल सात सीटें खाली हैं। विधानसभा में BJP के पास 132 विधायक होने के कारण पार्टी तीन से चार सीटें आसानी से जीत सकती है। उम्मीदवारों के चयन से पहले BJP की कोर कमेटी की तीन अहम बैठकें हुईं, जिनमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले शामिल थे। इस बीच महाविकास अघाड़ी में राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है। शरद पवार के राज्यसभा जाने को लेकर भी सस्पेंस बरकरार है। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर आज अहम फैसला हो सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker