Trending

Budget Webinar : बजट वेबिनार में PM मोदी का संबोधन

Budget Webinar: PM Modi's Address at the Budget Webinar

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट के बाद आयोजित वेबिनार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि बजट पर इतनी बड़ी संख्या में चर्चा होना अपने आप में एक सफल और सार्थक प्रयोग है। उन्होंने वेबिनार में शामिल सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस श्रृंखला का यह दूसरा वेबिनार है, जिसमें हजारों प्रतिभागी विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव साझा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वेबिनार की थीम देश की आर्थिक वृद्धि को लगातार मजबूत करने से जुड़ी है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में जब वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को नए सिरे से गढ़ा जा रहा है, तब भारत की अर्थव्यवस्था की तेज प्रगति विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव बन रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार बजट के माध्यम से आर्थिक सुधारों को गति देने और देश को आत्मनिर्भर व मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker