Trending

West Asia Tension: भारत ने बनाया कंट्रोल रूम

West Asia Tension: India Sets Up Control Room

दिल्ली/प्रतिनिधि : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार सतर्क हो गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्थिति पर नजर रखने और वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक सक्रिय रहेगा, जहां भारतीय नागरिक संपर्क कर जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

विदेश मंत्रालय ने वेस्ट एशिया और खाड़ी क्षेत्र के मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए कई देशों में स्थित भारतीय दूतावासों के इमरजेंसी संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। इनमें बहरीन, ईरान, इराक, इज़राइल, जॉर्डन, कुवैत और लेबनान के दूतावास शामिल हैं। इसके अलावा ओमान, कतर, फिलिस्तीन के रामल्लाह तथा सऊदी अरब के रियाद और जेद्दा स्थित भारतीय मिशनों के आपातकालीन नंबर भी जारी किए गए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार खाड़ी क्षेत्र में लगभग एक करोड़ भारतीय रह रहे हैं और उनकी सुरक्षा भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।लों के माध्यम से जारी होने वाली नई जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker