CBSE का बड़ा फैसला: दो दिन की परीक्षाएं टलीं
CBSE's Major Decision: Two-day Exams Postponed

विशेष/प्रतिनिधि : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार 5 और 6 मार्च को होने वाली परीक्षाएं फिलहाल टाल दी गई हैं।
CBSE ने स्पष्ट किया है कि इन परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। बोर्ड ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी बताया कि 7 मार्च से आगे होने वाली परीक्षाओं के संबंध में स्थिति की समीक्षा की जा रही है। परिस्थितियों का आकलन करने के बाद इन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय कल तक घोषित किया जाएगा।
CBSE के इस फैसले से पश्चिम एशिया क्षेत्र के हजारों छात्रों और अभिभावकों को अस्थायी राहत मिली है, जो वर्तमान हालात को लेकर चिंतित थे। बोर्ड ने छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट और स्कूलों के माध्यम से जारी होने वाली नई जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी है।



