President Murmu: आयात घटाकर कृषि में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य
Reducing Imports and Aiming for Self-Reliance in Agriculture: President Murmu

विशेष/प्रतिनिधि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि सरकार की मजबूत नीतियों और प्रभावी पहलों के कारण देश में कृषि उत्पादन में तेजी से वृद्धि हुई है। बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि खाद्य और बागवानी फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। सरकार उन फसलों के उत्पादन को बढ़ाने पर भी काम कर रही है, जिनमें कृषि क्षेत्र अब तक पिछड़ा रहा है।
राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय मिशनों के माध्यम से खाद्य तेलों, तिलहन और दालों के आयात को कम करने का लक्ष्य रखा गया है और देश इन क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत इस दशक के अंत तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य हासिल कर लेगा। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में पूर्वोत्तर क्षेत्र में 7,200 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण हुआ है, जिससे दूरस्थ और सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच आसान हुई है। राष्ट्रपति ने कहा कि ‘विकसित भारत–जी राम जी’ कानून से ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।



