Trending

Buddha Relics: देवनीमोरी के बुद्ध अवशेष श्रीलंका रवाना

Buddha Relics from Devnimori Sent to Sri Lanka

दिल्ली/प्रतिनिधि : गुजरात स्थित देवनीमोरी से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को नई दिल्ली के नेशनल म्यूजियम लाया गया, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उन्हें पालम एयरपोर्ट से श्रीलंका के लिए रवाना किया गया। ये ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अवशेष 4 से 10 फरवरी तक कोलंबो में आयोजित सार्वजनिक प्रदर्शनी में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखे जाएंगे।

प्रदर्शनी के समापन के बाद 11 फरवरी को पवित्र अवशेषों को पुनः भारत लाया जाएगा। भारत सरकार के इस कदम को सांस्कृतिक कूटनीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे भारत और श्रीलंका के बीच न केवल कूटनीतिक रिश्ते सुदृढ़ होंगे, बल्कि दोनों देशों के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंधों को भी नई मजबूती मिलेगी। देवनीमोरी के ये अवशेष बौद्ध परंपरा में अत्यंत पवित्र माने जाते हैं और उनकी सार्वजनिक प्रदर्शनी से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुड़ने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker