Trending

Major Accident: मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे गैस टैंकर पलटा, मुंबई लेन बंद

Major Accident on Mumbai-Pune Expressway, Hours-Long Traffic Jam

मुंबई/प्रतिनिधि: मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अडोशी टनल के पास प्रोपेन गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आग और विस्फोट का गंभीर खतरा पैदा हो गया। सुरक्षा को देखते हुए मुंबई की दिशा में जाने वाला पूरा ट्रैफिक तत्काल रोक दिया गया। इसके चलते एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और हजारों वाहन चालक घंटों फंसे रहे।

सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन दल और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। गैस रिसाव को नियंत्रित करने और स्थिति सुरक्षित करने में कई घंटे लग गए। आधी रात के बाद खतरा टलने पर टैंकर को तीसरी लेन में शिफ्ट किया गया और एक लेन से मुंबई की ओर ट्रैफिक धीरे-धीरे शुरू किया गया। हालांकि अब भी वाहनों की गति काफी धीमी है। हाईवे पुलिस अधीक्षक तानाजी चिखले ने यात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker