Doval Riyadh Visit: भारत-सऊदी सुरक्षा सहयोग पर जोर
Doval arrives in Riyadh, emphasizes India-Saudi security cooperation

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत और सऊदी अरब के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आधिकारिक दौरे पर रियाद पहुंचे। हवाई अड्डे पर सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान और सऊदी अरब के राजनीतिक मामलों के उप मंत्री राजदूत डॉ. सऊद अल-साती ने उनका स्वागत किया।यह दौरा दोनों देशों के बीच सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इससे पहले 28 जनवरी को सऊदी अरब ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और नई दिल्ली में लाल किले के पास हुई आतंकी घटना की कड़ी निंदा की थी।
28 जनवरी को रियाद में आयोजित भारत-सऊदी अरब सुरक्षा कार्य समूह की तीसरी बैठक में भी दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की संयुक्त रूप से भर्त्सना की। बैठक में सीमा पार आतंकवाद पर चिंता जताते हुए आपसी सहयोग और सूचना-साझाकरण को और प्रभावी बनाने पर सहमति बनी।



