Trending

Panvel Election Shock: दिग्गज हारे, नए चेहरे चमके

Panvel Election Shock: Veterans Defeated, New Faces Shine

पनवेल/सुधीर शर्मा: पनवेल महानगरपालिका के हाल ही में संपन्न चुनावों ने स्थानीय राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। इस चुनाव में जहां कई दिग्गज नेताओं को जनता ने नकार दिया, वहीं नए और प्रभावशाली चेहरों को अवसर मिला। नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया कि पनवेल की जनता अब नाम से नहीं, काम से जनप्रतिनिधि चुन रही है। भाजपा के संतोष भोईर को शेकाप की कड़ी चुनौती के सामने हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह भाजपा के दिनेश खानावकर और जनाधर पाटील भी चुनावी दौड़ में पिछड़ गए, जबकि शेकाप के अरविंद म्हात्रे ने जीत दर्ज की। भाजपा के विनोद घरत की हार के मुकाबले कांग्रेस के हरीश किनी की जीत खास चर्चा में रही, जहां कांग्रेस का पूरा पैनल विजयी रहा।

भाजपा को कुछ वार्डों में सफलता भी मिली। अनिता पाटील, मधु पाटील, लीना गरड, अमर पाटील, बबन मुकादम और दिलीप पाटील की जीत ने पार्टी को मजबूती दी। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस के कई उम्मीदवारों को हार झेलनी पड़ी। इन नतीजों से साफ है कि पनवेल की जनता ने संगठन की मजबूती, स्थानीय मुद्दों और ज़मीनी काम को प्राथमिकता दी है। यह चुनाव आने वाले समय में शहर की राजनीति की नई दिशा तय करेगा।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker