
Panvel में महायुती का परचम, 76 में 61 सीटें
Mahayuti Triumphs in Panvel, Wins 61 out of 76 Seats
पनवेल/तुषार पाटील: शुक्रवार को घोषित हुए पनवेल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव नतीजों में महायुती ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अकेले दम पर सत्ता हासिल की। 20 वार्डों की कुल 76 सीटों के लिए हुए इस चुनाव में महायुती ने 61 सीटों पर विजय प्राप्त की। इनमें 56 सीटें भारतीय जनता पार्टी, 2 शिवसेना, 2 एनसीपी (अजित पवार गुट) और 1 सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई। इस प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी पनवेल की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और अब नगर निगम में मेयर भी बीजेपी का बनना तय माना जा रहा है।
यह जीत प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में हासिल हुई, जिन्हें पनवेल की राजनीति में एक मजबूत और प्रभावशाली नेता के रूप में देखा जाता है। विपक्षी दलों की बात करें तो शिवसेना (ठाकरे गुट) को 5, शेकाप को 9 और कांग्रेस को 4 सीटों पर संतोष करना पड़ा। नतीजों के बाद पूरे शहर में महायुती कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। समर्थकों ने इसे जनता का स्पष्ट जनादेश बताते हुए विकास और स्थिर शासन की जीत करार दिया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह परिणाम पनवेल की विकास राजनीति के लिए एक अहम मोड़ साबित होगा, जहां अब तेज़ी से बुनियादी ढांचे, शहरी सुविधाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की उम्मीद की जा रही है।
प्रभाग क्र. १
अ. विजयश्री संतोष पाटील (भाजप)
ब. लीना नंदकुमार म्हात्रे (भाजप)
क. नितेश बाळकृष्ण पाटील(भाजप)
ड. जनार्दन पांडुरंग पाटील (शेकाप)
प्रभाग क्र. २
अ. अर्चना योगेश भोईर (शेकाप)
ब. योगिता समीर फडके (शेकाप)
क. अरविंद पुंडलिक म्हात्रे (शेकाप)
ड. राम महादू पाटील (शेकाप)
प्रभाग क्र. ३
अ. लीला रतन कातकरी (कॉंग्रेस)
ब. प्रगती कैलास पाटील (कॉंग्रेस)
क. तुषार परशुराम पाटील (शेकाप)
ड. हरेश मनोहर केणी – काँग्रेस
प्रभाग क्र. ४
अ. प्रवीण काळुराम पाटील (भाजप)
ब. परेशा ब्रिजेश पटेल (भाजप)
क. अनिता वासुदेव पाटील (भाजप)
ड. मधू दौलत पाटील (भाजप)
प्रभाग क्र. ५
अ. शत्रुघ्न अंबाजी काकडे (भाजप)
ब. लीना अर्जुन गरड (शिवसेना, ठाकरे गट)
क. मीनल विजय पाटील (भाजप)
ड. उत्तम शिवराम मोर्बेकर (शिवसेना ठाकरे गट)
प्रभाग क्र. ६
अ. उषा अजित अडसुळे (भाजप)
ब. नरेश गणपत ठाकूर (भाजप)
क. सोनल अजिंक्य नवघरे (भाजप)
ड. समीर श्रीकांत कदम (भाजप)
प्रभाग क्र. ७
अ. अमर अरुण पाटील (भाजप)
ब. प्रमिला रविनाथ पाटील (भाजप)
क. मनाली अमर ठाकूर (भाजप)
ड. राजेंद्र शिवकुमार शर्मा (कॉंग्रेस)
प्रभाग क्र. ८
अ. बबन रामदेव मुकादम (भाजप)
ब. सायली तुकाराम सरक (शिवसेना, शिंदे गट)
क. बायजा बबन बारगजे (भाजप)
ड. रामदास वामन शेवाळे (शिवसेना, शिंदे गट)
प्रभाग क्र. ९
अ. महादेव जोमा मधे (भाजप)
ब. प्रतिभा सुभाष भोईर (भाजप)
क. दमयंती नीलेश भोईर (भाजप)
ड. शशिकांत शनिवार शेळके (भाजप)
प्रभाग क्र. १०
अ. रवींद्र अनंत भगत (भाजप)
ब. सरस्वती नरेश कथारा (भाजप)
क. मोनिका प्रकाश महानवर (भाजप)
ड. विजय मनोहर खानावकर (राष्ट्रवादी अ.प)
प्रभाग क्र. ११
अ. मेघना संदीप घाटगे (कॉंग्रेस)
ब. प्रदीप गजानन भगत (भाजप)
क. चरणदीप बलदेव सिंग (भाजप)
प्रभाग क्र. १२
अ. रितीक्षा गोवारी (शिवसेना, ठाकरे गट)
ब. प्रिया सुनील गोवारी (शिवसेना (उबाठा)
क. कुसुम रवींद्र म्हात्रे (भाजप)
ड. दिलीप बाळाराम पाटील (भाजप)
प्रभाग क्र. १३
अ. हेमलता गोवारी (भाजप)
ब. शीला भाऊ भगत (भाजप)
क. विकास नारायण घरत (भाजप)
ड. रवींद्र गणपत जोशी (भाजप)
प्रभाग क्र. १४
अ. केतन राम भगत (शेकाप)
ब. मनीषा अनंत म्हात्रे (शेकाप)
क. आर्या प्रवीण जाधव (शिवसेना, ठाकरे गट)
ड. लतीफ रऊफ शेख (कॉंग्रेस)
प्रभाग क्र. १५
अ. एकनाथ रामदास गायकवाड (भाजप)
ब. सीताताई सदानंद पाटील (भाजप)
क. कुसुम गणेश पाटील (भाजप)
ड. दशरथ बाळू म्हात्रे (भाजपा)
प्रभाग क्र. १६
अ. राजश्री महेंद्र वावेकर (भाजप)
ब. कविता किशोर चौतमोल (भाजप)
क. समीर बाळाराम ठाकूर (भाजप)
ड. संतोष गुंडप्पा शेट्टी (भाजप)
प्रभाग क्र. १७
अ. प्रकाश चंदर बिनेदार (भाजप)
ब. अस्मिता जगदीश घरत (भाजप)
क. शिवानी सुनील घरत (भाजप)
ड. मनोज कृष्णाजी भुजबळ (भाजप)
प्रभाग क्र. १८
अ. ममता प्रीतम म्हात्रे (बिनविरोध)
ब. नितीन जयराम पाटील (बिनविरोध)
क. स्नेहल स्वप्नील ढमाले (बिनविरोध)
ड. प्रीती जॉर्ज जॉन्सन (भाजप)
प्रभाग क्र. १९
अ. दर्शना भगवान भोईर (बिनविरोध)
ब. रुचिता गुरुनाथ लोंढे (बिनविरोध)
क. सुमित उल्हास झुंजारराव (भाजप)
ड. चंद्रकांत चुनीलाल सोनी (भाजप)
प्रभाग क्र. २०
अ. अजय तुकाराम बहिरा (बिनविरोध)
ब. प्रियांका तेजस कांडपिळे (बिनविरोध)
क. श्वेता सुनील बहिरा (भाजप)



