
8 दिसंबर से नागपुर अधिवेशन: विपक्ष की क्या निति
Nagpur Session from December 8th: What's the Opposition's Policy?
नागपुर/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र विधानसभा का हिवाळी (शीतकालीन) अधिवेशन 8 से 14 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित होने जा रहा है। अधिवेशन शुरू होने से ठीक एक दिन पहले, आज सरकार की ओर से पारंपरिक चहापान कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम हर सत्र से पहले सरकार और विपक्ष के बीच संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार माहौल खासा गर्म है।
सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष सरकार पर कई मुद्दों—किसान प्रश्न, महागाई, बेरोजगारी, मराठा आरक्षण और कानून-व्यवस्था—को लेकर हमलावर है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष सरकार के आमंत्रण को स्वीकार कर चहापान में शामिल होता है या फिर बहिष्कार का रास्ता अपनाता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा आहे की विपक्ष की और से चहापान टाला जा सकता है।
चहापान कार्यक्रम के तुरंत बाद मुख्यमंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वह अधिवेशन की कार्ययोजना, सरकारी प्राथमिकताएँ और विपक्ष के सवालों पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं। नागपुर में होने वाला यह अधिवेशन पारंपरिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है और इस बार भी कई अहम विधेयक और चर्चाएँ होने की संभावना है।
जनता और राजनीतिक हलकों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि सत्र किस तरह का माहौल लेकर शुरू होगा—टकरावपूर्ण या सहयोगी।



