नवी मुंबई में 24 घंटे पानी सप्लाई बंद
24-Hour Water Supply Cut in Navi Mumbai
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) द्वारा प्री-मानसून तैयारियों के तहत भोकरपाड़ा वॉटर प्यूरिफिकेशन सेंटर में महत्वपूर्ण इलेक्ट्रिकल और पाइपलाइन मरम्मत कार्य किया जाएगा। यह काम बुधवार 13 मई 2026 सुबह 10 बजे से गुरुवार 14 मई 2026 सुबह 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान CBD बेलापुर पंप हाउस, अडाई और भोकरपाड़ा क्षेत्र में 24 घंटे वाल्व इंस्टॉलेशन, SCADA कार्य तथा मेन वॉटर मेन कनेक्शन का काम किया जाएगा।
यह भी पढ़िएः देशभर में बदला मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट
मरम्मत कार्य के कारण नवी मुंबई के बेलापुर, नेरुल, वाशी, तुर्भे, सानपाड़ा, कोपरखैरणे, घनसोली और ऐरोली क्षेत्रों में 24 घंटे पानी की सप्लाई बंद रहेगी। वहीं CIDCO के खारघर और कामोठे नोड्स भी प्रभावित रहेंगे। महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का उपयोग सावधानी और जरूरत के अनुसार करें। गुरुवार शाम को पानी की सप्लाई कम दबाव से होने की संभावना भी जताई गई है।



