Trending

PM Modi की 5 देशों की यात्रा, यूरोप पर फोकस

PM Modi's Five-Nation Tour: Focus on Europe

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री Narendra Modi शुक्रवार से पांच देशों की महत्वपूर्ण विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। यात्रा की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात से होगी, जहां वे राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान से मुलाकात कर ऊर्जा, व्यापार और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नीदरलैंड्स पहुंचेंगे, जहां वे राजा विलेम अलेक्जेंडर, महारानी मैक्सिमा और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़िएः
नवी मुंबई में 24 घंटे पानी सप्लाई बंद

तीसरे चरण में प्रधानमंत्री स्वीडन के गोथनबर्ग में प्रधानमंत्री अल्फ क्रिस्टर्सन के साथ द्विपक्षीय संबंधों और व्यापारिक सहयोग पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वे नॉर्वे में तीसरे भारत-नॉर्वे शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह पिछले 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नॉर्वे यात्रा होगी। अंतिम चरण में प्रधानमंत्री इटली पहुंचेंगे, जहां राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह यात्रा भारत-यूरोप साझेदारी को नई मजबूती देगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker