Trending
देशभर में बदला मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Changes Across the Country; IMD Issues Alert
विशेष/प्रतिनिधि : उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 14 मई के बीच कई राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 11 और 12 मई को, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 और 13 मई को ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर मैदानी इलाकों में गर्मी और लू का असर जारी रहेगा।
यह भी पढ़िएः India-Costa Rica रिश्तों को मिली नई मजबूती
जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम मध्य प्रदेश में भीषण हीटवेव की चेतावनी दी गई है। दक्षिण भारत में भी मौसम सक्रिय है। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले सात दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से तटीय इलाकों में मौसम और बिगड़ सकता है।



