Trending

Maharashtra मंत्रियों की यात्रा पर इंडिगो का असर

Indigo Impacts Maharashtra Minister's Travel

मुंबई/प्रतिनिधि : इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान रद्द होने की समस्या अब आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों पर भी भारी पड़ने लगी है। नागपुर में सोमवार से शुरू होने वाले हिवाळी (शीतकालीन) अधिवेशन में शामिल होने के लिए निकलने वाले महाराष्ट्र के अनेक विधायकों और मंत्रियों की उड़ानें अचानक रद्द हो गईं। पश्चिम महाराष्ट्र के कई विधायकों को इसका सबसे अधिक प्रभाव झेलना पड़ा है।मुंबई–नागपुर और पुणे–नागपुर जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर पिछले दो दिनों से लगातार उड़ानें रद्द हो रही हैं या घंटों की देरी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण न सिर्फ आम यात्री, बल्कि अधिवेशन में समय पर पहुंचने की योजना बना चुके मंत्री, विधायक और अधिकारी भी परेशान हैं।

अधिवेशन में आज ही नागपुर पहुंचना आवश्यक था, लेकिन अंतिम क्षण में उड़ानें रद्द होने के बाद कई जनप्रतिनिधियों को मजबूर होकर ट्रेन का सहारा लेना पड़ा। वहीं, कुछ मंत्रियों व विधायकों ने समृद्धि महामार्ग को विकल्प के रूप में चुना और सड़क मार्ग से नागपुर रवाना हुए।इंडिगो की बार-बार हो रही रद्द उड़ानों के कारण अब राज्य सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की समयसारणी भी प्रभावित हो रही है। इससे यात्रा व्यवस्था और संसाधन प्रबंधन को लेकर एयरलाइन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker