Kashi–तमिल संगम 4.0 : संस्कृति का अनोखा मेल
Kashi-Tamil Sangam 4.0 : A Unique Fusion of Cultures

काशी/प्रतिनिधि : काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत दक्षिण भारत से आने वाले समूहों का आगमन लगातार जारी है। शनिवार को तमिलनाडु से तीसरा विशेष दल लेखकों, साहित्यकारों और पत्रकारों का बनारस रेलवे स्टेशन पहुँचा। स्टेशन पर उतरते ही उनका पारंपरिक रूप से डमरू वादन, पुष्प वर्षा और ‘हर-हर महादेव’ तथा ‘वणक्कम काशी’ के जयकारों के बीच भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अनिल राजभर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
समूह ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया और अन्नक्षेत्र में प्रसाद ग्रहण किया। तमिल दल के सदस्यों ने कहा कि काशी और तमिल संस्कृति का यह अद्भुत संगम जीवनभर याद रहने वाला अनुभव है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
इधर, काशी तमिल संगमम् 4.0 के तहत तमिलनाडु से पर्यटकों का दूसरा जत्था प्रयागराज पहुँचा। त्रिवेणी संगम के वीआईपी घाट पर सांसद उमेश चंद्र गणेश केसरवानी और महापौर ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया।दूसरे दल के सदस्यों ने संगम में स्नान किया, बोटिंग का आनंद लिया, लेटे हनुमान जी, आदि शंकर विमान मंडपम और स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद समूह अयोध्या के लिए रवाना हो गया।



