Indian गेंदबाजों की घातक वापसी
Indian Bowlers Stage a Lethal Comeback

स्पोर्ट्स/प्रतिनिधि : विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को पहली ही पारी में 270 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सफल साबित हुआ।
प्रसिध कृष्णा और कुलदीप यादव की धारदार गेंदबाजी ने दक्षिण अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप को संभलने का कोई मौका दिला नहीं। भारत को पहली सफलता बेहद जल्दी मिली जब रायन रिकेल्टन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और टेम्बा बावुमा ने शतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। डी कॉक ने मॅथ्यू ब्रिट्ज़के के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी की, जिससे ऐसा लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीका आराम से 300 का आंकड़ा पार कर लेगी।
लेकिन फिर मैच में आया भारतीय स्पिन और पेस का कमाल। कुलदीप यादव ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से मध्यक्रम को उधेड़ के रख दिया, वहीं प्रसिध कृष्णा ने लगातार विकेट लेकर टीम इंडिया को वापसी दिलाई। दोनों गेंदबाजों ने मिलकर प्रोटियाज़ की लय पूरी तरह तोड़ दी और 47.5 ओवर में 270 पर पारी समेट दी।
अब नज़रें इस बात पर हैं कि क्या टीम इंडिया 271 रन बनाकर मैच और सीरीज़ अपने नाम कर पाएगी।



