
Expo 2025 का उद्घाटन, लोगों में उत्साह
Expo 2025 Inaugurated, People Excited
पुणे/प्रतिनिधि : 39वीं पुणे अंतरराष्ट्रीय मैराथन इस वर्ष ‘नाइट मैराथन’ के रूप में रविवार, 7 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। इस मैराथन से पहले होने वाला भव्य ‘एक्सपो’ शुक्रवार 5 दिसंबर को मैराथन भवन मैदान में शुरू हुआ। एक्सपो का उद्घाटन सरहद संस्था के संस्थापक अध्यक्ष संजय नहार और महाराष्ट्र मंडळ की अध्यक्षा नेहा दामले के हस्तै किया गया। इस मौके पर अर्जुन पुरस्कार विजेता धाविका शकुंतला खटावकर, शांताराम जाधव, जॉइंट रेस डायरेक्टर गुरबंस कौर सहित कई दिग्गज उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मैराथन ट्रस्ट के विश्वस्त अॅड. अभय छाजेड, रेस डायरेक्टर सुमंत वाईकर, रोहन मोरे, खो-खो वर्ल्ड कप कप्तान प्रतिक वाईकर, अक्षय जैन, सचिन अडेकर और बड़ी संख्या में धावक मौजूद थे।
यह एक्सपो 5 से 7 दिसंबर तक दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक सभी नागरिकों के लिए खुला रहेगा। इस स्पोर्ट्स एक्सपो में कुल 17 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें टी-शर्ट्स, स्पोर्ट्स शूज, एनर्जी ड्रिंक्स, एनर्जी जेल, साइकिल, स्पोर्ट्स वॉच, सॉक्स, पेन रिलीफ उत्पाद और हेल्थ स्नैक्स जैसे विभिन्न खेल-संबंधी उत्पाद उपलब्ध हैं।एक्सपो में लीप जेल, अग्वान्ते एक्टिववेअर, सॉर्गेन, अॅन्टोमेक, O7 स्पोर्ट्स, IBS, रग्ड इंडियन, मॅप्रो, टू काइंड न्यूट्रिशन, बैंक ऑफ बड़ौदा, ज़िक्सा, एक्स्ट्रीम एडवेंचर स्पोर्ट्स, भन्साळी बिझग्रो एलएलपी, पोकारी सहित कई कंपनियों ने सहभाग लिया है।



