
Raid on Fake : फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, 17 गिरफ्तार
Navi Mumbai : Fake call Centre raided in 17 arrested
नवी मुंबई/प्रतिनिधि: पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महापे स्थित मिलेनियम बिज़नेस पार्क (MBP) में शेयर मार्केट ठगी करने वाले कॉल सेंटर पर धड़क छापा मारा। शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर नागरिकों को फंसाने का यह पूरा रैकेट लंबे समय से सक्रिय था।
लगभग 12 घंटे चली इस कार्रवाई में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कॉल सेंटर के कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह खासकर अमेरिका और यूरोप के नागरिकों को टार्गेट करता था और विभिन्न निवेश सलाह कंपनियों के नाम पर फर्जी कॉल कर लोगों से ठगी करता था।
कार्रवाई के दौरान कुछ महिला कर्मचारी भी मिलीं, जिनसे पूछताछ के बाद नोटिस देकर छोड़ा गया है। पुलिस ने मौके से कंप्यूटर, मोबाइल फोन, कॉलिंग सॉफ्टवेयर और कई डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। फिलहाल इस संपूर्ण ठगी रैकेट की गहन जांच जारी है।



