Mumbai Kabutarkhana: कबूतरखानों के लिए नया आदेश, सिर्फ NGO खिलाएंगे दाना

"BMC closes pigeon feeding spots in Mumbai, NGOs allowed to manage feeding"

Mumbai Kabutarkhana News : मुंबई/ बांबे हाईकोर्ट के आदेशानुसार बीएमसी (Brihanmumbai Municipal Corporation ) ने मुंबई में पुराने ‘कबूतरखानों’-जहाँ कबूतरों को दाना-पानी खिलाया जाता था — बंद करने या नियंत्रण में लाने की पहल शुरू की है. नए नियमों के तहत, कबूतरों को दाना-पानी देने की अनुमति कुछ चुनिंदा स्थानों पर नियंत्रित समय में ही होगी.अब इन स्थानों (या नए निर्धारित स्थानों) का संचालन और देख-रेख मुख्य रूप से एनजीओ / स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा किया जा सकेगा.

क्या हैं प्रमुख कारण, किन 4 ठिकानों पर मिली अनुमति

  • बीएमसी और अदालत ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिहाज़ से इस कदम को जरूरी माना है, क्योंकि कबूतरों के जमाव, कबूतरों की बीट (मल) आदि के कारण सांस संबंधी और अन्य स्वास्थ्य जोखिम उठने की संभावना बताई गई है। न्यायालय ने यह स्पष्ट किया है कि नागरिकों का स्वास्थ्य प्राथमिक है और इस तरह के आयोजन/प्रथाओं पर असर होता है। पुराने कबूतरखानों के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों की शिकायतें और विरोध भी सामने आए हैं। इस बीच,  न्यायालय ने नागरिकों से आपत्ति/सुझाव प्राप्त करने के बाद कबूतरखानों के संबंध में अंतरिम निर्णय लेने का भी निर्देश दिया है।

  • कोर्ट के आदेशानुसार, कार्रवाई करते हुए, बीएमसी ने मुंबई में 4 नए स्थानों पर कबूतरखानों के लिए अनुमति देने का अंतरिम निर्णय लिया है: इनमें (1) जी दक्षिण क्षेत्र में वर्ली जलाशय, (2) मैंग्रोव क्षेत्र, लोखंडवाला बैक रोड, वेसावे एसटीपी परियोजना के पास, के पश्चिम क्षेत्र में अंधेरी पश्चिम, (3) क्रीक क्षेत्र, पुराना ऐरोली-मुलुंड ज़कात नाका, ऐरोली-मुलुंड लिंक रोड, मुलुंड (पूर्व), और (4) आर मध्य क्षेत्र में गोराई मैदान, बोरीवली (पश्चिम)शामिल हैं.  हालाँकि, मौजूदा कबूतरखानों को लेकर स्पष्ट किया गया है कि बंद किए गए कबूतरखाने चालू नहीं होंगे.

NGO के जरिए नियंत्रित भोजन देने की अनुमतिः बीएमसी

निर्दिष्ट सभी चार स्थानों पर कबूतरों को ‘नियंत्रित’ रूप से भोजन देने की अनुमति होगी। इसके अनुसार, कबूतरों को केवल सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच ही दाना दिया जाएगा। इसके अलावा किसी और समय पर नहीं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह अनुमति तभी दी जाएगी जब कोई स्वयंसेवी संस्था इन चारों स्थानों पर कबूतरखानों के प्रबंधन के लिए आगे आएगी। संबंधित संस्था को यह सुनिश्चित करना होगा कि कबूतरों के कारण वाहनों और पैदल चलने वालों को कोई परेशानी न हो, कबूतरखानों में साफ-सफाई हो और नागरिकों की शिकायतों पर विचार कर उचित कार्रवाई की जाए।इसके लिए संस्था से एक हलफनामा भी लिया जाएगा।

सहायक आयुक्त करेंगे नियमित निगरानी

 एनजीओ या संस्थाओं द्वारा कबूतरखानों को दिए जाने वाले में नियंत्रित भोजन  की निगरानी होगी. प्रशासनिक विभागों के सहायक आयुक्त कबूतरखानों के प्रबंधन के नोडल अधिकारी होंगे। स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता पैदा करने के लिए इन कबूतरखानों के आसपास पट्टिकाएँ भी लगाई जाएँगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker