Trending

पनवेल में सुबह का डर! 20 मिनट में 2 लूट, 4 महिलाओं को बनाया निशाना

Morning of terror in Panvel! Two robberies in 20 minutes; four women targeted.

पनवेल/सान्वी देशपांडे : पनवेल क्षेत्र में एक बार फिर चेन स्नैचिंग और मंगलसूत्र लूट की घटनाओं ने महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते कुछ दिनों में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली और काम पर जाने वाली महिलाओं को निशाना बनाकर बाइक सवार बदमाशों ने चार वारदातों को अंजाम दिया। इन घटनाओं में करीब ढाई लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटे गए हैं।

Four Chain-Snatching Incidents in Panvel in Four Days
Four Chain-Snatching Incidents in Panvel in Four Days
4 दिन में 4 चेन स्नैचिंग की वारदात

पहली घटना 29 जुलाई की सुबह करीब 6:15 बजे नवे कॉलोनी स्थित सागर स्वीट फरसाण दुकान के सामने हुई। अंचित एवेन्यू में रहने वाली 29 वर्षीय महिला जब काम पर जा रही थी, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। झपटमारी के दौरान मंगलसूत्र टूट गया और आरोपी उसका हिस्सा लेकर फरार हो गए।

इसके करीब 20 मिनट बाद पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर बरवाई गांव पुल के पास एक अन्य महिला से सोने की चेन छीन ली गई। इसके बाद 3 अगस्त की सुबह न्यू पनवेल में श्रेयस हॉस्पिटल के सामने एक महिला से मंगलसूत्र और सोने की चेन लूट ली गई। वहीं खारघर सेक्टर-12 स्थित प्रणाम होटल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को भी बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाकर उसकी सोने की चेन छीन ली। इन चारों मामलों की शिकायत क्रमशः तलोजा, पनवेल तालुका, खंडेश्वर और खारघर पुलिस स्टेशनों में दर्ज की गई है।

यह भी पढ़िए : UP कैबिनेट के 21 ऐतिहासिक फैसले, यूपी को बड़ी सौगात
लेकिन लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग और लूट पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हे

हालांकि नवी मुंबई पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे तकनीक आधारित पुलिसिंग और सख्त प्रशासनिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं, लेकिन लगातार बढ़ रही इन घटनाओं ने पुलिस की गश्त और अपराध नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुबह के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, संदिग्ध बाइक सवारों की विशेष जांच करने और विभिन्न सड़कों पर लगे CCTV कैमरों की प्रभावी मॉनिटरिंग से ऐसी घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। महिलाओं में बढ़ते भय के माहौल को देखते हुए पुलिस से जल्द और प्रभावी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker