
Prahlad Mahasheth Birthday : प्रह्लाद महाशेठ उत्तर भारतीयों का नया चेहरा हैं-संजय निरुपम
Sanjay Nirupam: “Prahlad Mahasheth is the New Voice of North Indian Community”
Prahlad Mahasheth Birthday : नवी मुंबई:सुधीर शर्मा/ शिवसेना के उत्तर भारतीय विभाग के नवी मुंबई जिला संघटक प्रहलाद महाशेठ के 40वें जन्मदिन आज बेलापुर के सरस्वती धाम में मनाया गया. प्रह्लाद महाशेठ ने यहां 40वां जन्मदिन सामाजिक और सांस्कृतिक उपक्रमों के साथ मनाया. इस अवसर पर शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय निरुपम और शिवसेना उत्तर भारतीय विभाग के ठाणे जिला संघटक शशि यादव खास तौर पर मौजूद रहे. प्रह्लाद महाशेठ ने शिवसेना नेताओं और समर्थकों के बीच केक काटा और सबकी शुभकामनाएं स्वीकार की. इस अवसर पर कर्नाटक से आए शिवसेना नेता चांद मुल्ला, शिवसेना के उपजिलाप्रमुख रोहिदास पाटिल, महिला संघटक सरोजताई पाटिल, बीजेपी नेता सीवी रेड्डी, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व नगरसेवक अशोक गुरखे, वरिष्ठ समाजसेवक एससी मिश्रा, बीजेपी पदाधिकारी राजाराम सिंह, मुनींद्र झा, जयराम पासवान समेत तमाम लोगों ने उत्तर भारतीय नेता प्रह्लाद महाशेठ को बर्थडे की बधाई देते हुए उनका अभिष्ट चिंतन किया.
प्रह्लाद महाशेठ बढ़ा रहे उत्तर भारतीयों की ताकत-निरुपम
शिवसेना सांसद संजय निरुपम ने जिला संघटक प्रह्लाद महाशेठ को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें उत्तर भारतीयों का नया चेहरा बताया और उनके व्यक्तित्व एवं संगठनात्मक कार्यों का गुणगान किया. सांसद संजय निरुपम ने कहा कि प्रह्लाद महाशेठ के नेतृत्व में संगठन और उत्तरभारतीय समाज दोनों की ताकत बढ़ रही है. उन्होंने जिलासंघटक के सर्वांगीण विकास की भी मंगल कामना की.
बिहार में जीत, और जन्मदिन दोनों की खुशी है-प्रह्लाद महाशेठ
वहीं खुद प्रह्लाद महाशेठ ने अपने जन्मदिन पर हजारों समर्थकों, शिवसेना नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली शुभकामना के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि बिहार में 14 को एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई है, और 15 नवंबर को उनका जन्मदिन है. इन दोनों अवसरों पर सरस्वती धाम में पूजा अर्चना और गायत्री यज्ञ का आयोजन हुआ है. उत्तरभारतीय विभाग के नवी मुंबई जिला संघटक प्रह्लाद महाशेठ अभिष्ट चिंतन करने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी जनों की मंगलकामना और आशीर्वाद से समाज के लिए और अधिक उत्साह के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती है.



