Trending

Snajy Raut Health: शिवसेना नेता संजय राउत की तबीयत खराब, फिलहाल राजनीति से लेंगे विराम

MP Sanjay Raut's health has recently deteriorated. Doctors have advised him to rest

मुंबई/प्रतिनिधि: शिवसेना, उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के नेता संजय राउत अपनी स्वास्थ्य स्थिति के कारण उपचाराधीन हैं। राउत ने सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है। राउत ने कहा है कि चिकित्सकीय सलाह के अनुसार वह कुछ समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय नहीं रहेंगे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राउत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की तबीयत हाल ही में बिगड़ गई है। स्वास्थ्य कारणों से डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय तक आराम करने की सलाह दी है। इसी वजह से राउत ने फिलहाल सार्वजनिक कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाने का निर्णय लिया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, राउत का स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है और वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में वापसी करेंगे। शिवसेना नेता के समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker