
African country of Tanzania: अफ्रीकी देश तंजानिया में आम चुनाव के बाद पूरे देश में हिंसक झड़पें।
African country of Tanzania: Violent clashes erupted across the country
नई दिल्ली/प्रतिनधि: अफ्रीकी देश तंजानिया में इस हफ़्ते हुए आम चुनाव के बाद पूरे देश में हिंसक झड़पें हुई हैं। मौजूदा राष्ट्रपति के मुख्य प्रतिद्वंद्वियों को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था जिसके बाद ये झड़पें हुईं। यहां की मुख्य पक्षी पार्टी चाडेमा ने दावा किया है कि इस सप्ताह चुनावों के विरोध में हुए विरोध प्रदर्शनों में सैकड़ों लोग मारे गए हैं।
वहीं दूसकी ओर सरकार का कहना है कि मारे गए लोगों की संख्या विपक्ष द्वारा बेहद बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई है। पुलिस ने विरोध प्रदर्शनों के जवाब में कर्फ्यू लगा दिया है। इसी के चलते संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों की जाँच का आह्वान किया है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने कहा कि विश्वसनीय रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि तीन शहरों में हुए विरोध प्रदर्शनों में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं। वहीं ब्रिटेन, कनाडा और नॉर्वे के विदेश मंत्रियों ने स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया और तंजानियाई अधिकारियों से संयम बरतने तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का सम्मान करने का आग्रह किया।



