
Actor Satish Shah News : किडनी फेल होने से एक्टर सतीश शाह का निधन, दोस्त ने दी जानकारी
Actor Satish Shah dies due to kidney failure, friend gives information
मुंबई-प्रतिनिधिः बॉलीवुड और टीवी के फेमस एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है. इस बात की पुष्टि उनके दोस्त अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर की है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और बताया कि अचानक सतीश शाह की तबियत खराब हो गयी थी जिसके बाद उन्हें दादर के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया, हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सतीश शाह जाने माने एक्टर थे.एक्टर का अंतिम संस्कार मुंबई के बांद्रा के श्मशान घाट में किया जाएगा.
किडनी फेलियर से गई जान
अशोक पंडित ने एक्स पर अपना वीडियो संदेश शेयर करते हुए यह जानकारी दी. जिसमें उन्होंने कहा, ‘सतीश पहले घर पर ही थे. फिर किडनी फेलियर के चलते उन्हें दादर के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सतीश ने किस फिल्म से किया था डेब्यू?
सतीश शाह ने पहले थिएटर में एक्टिंग का हुनर दिखाया था और फिर ‘अजीब दास्तां’ (1978) से बॉलीवुड में कदम रखा. सतीश शाह की फेमस फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘कल हो ना हो’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘मुझसे दोस्ती करोगे’, ‘इश्क-विश्क’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘अमृत’, ‘नरसिम्हा’, ‘पुराना मंदिर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘रमैया वस्तावैया’ का नाम शामिल है.



