Trending

Air Pollution: दिवाली से जहरीली हुई दिल्ली | प्रदूषण से सांस लेना हुआ मुश्किल

Air Pollution: Delhi Chokes Again: Air Quality Dips Beyond 400 Mark

राजधानी दिल्ली की हवा में ज़हर घुल चुका है। लगातार दूसरे दिन एयर क्वालिटी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिवाली की रात की रोशनी और पटाखों के धुएं के बाद दिल्ली की सुबह धुंध और प्रदूषण की चादर में ढकी नजर आई। पराली जलाने की घटनाओं में कमी के बावजूद, दिल्ली की हवा में जहरीले कणों की मात्रा तेजी से बढ़ी है. दिल्ली के कई इलाकों में हालात गंभीर हैं. आनंद विहार (421), नेहरू नगर (420), आरके पुरम (404), पटपड़गंज (409), विवेक विहार (401) और वजीरपुर (408) जैसे छह मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया है. मंगलवार रात दिवाली के बाद दिल्ली ने जो रोशनी और पटाखों की चमक देखी, उसी के बाद बुधवार की सुबह शहर धुंध और धुएं की चादर में लिपटा नजर आया. दिल्ली के वायु प्रदूषण को अब तक पराली जलाने से जोड़ा जाता रहा है, लेकिन इस बार आंकड़े कुछ और कहानी बयां करते हैं. कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के अनुसार, पंजाब में इस साल पराली जलाने के मामलों में 96 प्रतिशत की गिरावट आई है.

वाहनों का धुआं, पटाखे और मौसमीय परिस्थितियाँ
15 सितंबर से 21 अक्टूबर के बीच पंजाब में केवल 415 मामले दर्ज हुए, जबकि 2020 में यह संख्या 10,791 थी. हरियाणा में भी इसी अवधि में घटनाएं घटकर 1,326 से 55 रह गईं. प्रदूषण के स्तर में यह उछाल पटाखों, वाहनों के धुएं और मौसमीय परिस्थितियों के कारण हुआ है. बढ़ता प्रदूषण एक बार फिर राजधानी दिल्ली की आबोहवा को और भी जहरीली बना रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker