Trending

नंदुरबार: संगमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दीपावली पर 11 हज़ार दीपों से जगमगाया घाट

Nandurbar: 11,000 Diyas Illuminate Sangameshwar Mahadev Temple on Diwali

नंदुरबार प्रतिनिधी: नंदुरबार जिले के प्रकाशा तहसील में स्थित तापी नदी के तट पर बसे संगमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दीपावली के पावन अवसर पर भव्य महाआरती और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन तापी आरती सेवा समिति द्वारा किया गया, जिसमें मंदिर परिसर और तापी नदी के घाट पर कुल 11,000 दीपों को प्रज्वलित किया गया।

इस आयोजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर दीपों की जगमगाहट से रोशन हो उठा, जिससे भक्तिमय वातावरण निर्मित हुआ। कार्यक्रम में विधायक डॉ. विजयकुमार गावित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से इस स्थान पर नियमित रूप से तापी आरती का आयोजन किया जा रहा है, जो अब क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन गया है। दीप प्रज्वलन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और भक्तों ने भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker