प्लास्टिक मुक्त नवी मुंबई की ओर कदम: NMMC के साथ कई संस्थाओं ने मिलाया हाथ

Steps towards plastic free Navi Mumbai: Many organizations join hands with NMMC

नवी मुंबई, प्रतिनिधिः स्थायी शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, प्रोजेक्ट मुंबई और माइंडस्पेस आरईआईटी ने नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) के साथ साझेदारी में “नवी मुंबई प्लास्टिक और ई-कचरा रीसाइकलथॉन” की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक और ई-कचरे को रीसायकल कर उसे जनोपयोगी वस्तुओं में परिवर्तित करना और नवी मुंबई को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाना है। यह अभिनव अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि इसका लक्ष्य दो लाख से अधिक नागरिकों को शामिल करते हुए 200 से अधिक स्थानों पर कचरा प्रबंधन की जागरूकता और भागीदारी को बढ़ावा देना है। हाउसिंग सोसायटीज़, कॉर्पोरेट्स, स्कूलों और एनजीओ के सहयोग से ‘नो वेस्ट टू लैंडफिल’ लक्ष्य को साकार किया जा रहा है।

 नेतृत्व और सहभागिता:

हाल ही में नगर आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे, प्रोजेक्ट मुंबई के सीईओ श्री शिशिर जोशी, और माइंडस्पेस आरईआईटी के सीईओ श्री रमेश नायर की एक बैठक में इस पहल के कार्यान्वयन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त श्री सुनील पवार भी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान प्लास्टिक की बोतलों से बनी एक खास रीसाइकल्ड टी-शर्ट का भी अनावरण किया गया, जो इस अभियान का प्रतीक है।

 प्लास्टिक और ई-कचरे से बनेगी उपयोगी सामग्री

इस पहल के तहत एकत्रित प्लास्टिक और ई-कचरे का उपयोग बेंच, प्लांटर्स, स्कूल की सामग्री, वॉकिंग ट्रैक आदि बनाने में किया जाएगा। इसके साथ ही ‘तीन आर सिद्धांत’ — Reduce, Reuse, Recycle — को व्यवहार में लाकर नागरिकों को पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।  रीसाइकलथॉन का एक प्रमुख आकर्षण है “जीरो वेस्ट गार्डन”, जो पूरी तरह से रीसायकल प्लास्टिक से निर्मित होगा। यह न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि एक स्थायी विकास मॉडल के रूप में देशभर के लिए उदाहरण बनेगा। ‘नवी मुंबई रीसाइकलथॉन’ एक जागरूकता अभियान भर नहीं, बल्कि एक शहरी क्रांति है। यह नवी मुंबई को न केवल स्वच्छ और प्लास्टिक-मुक्त बनाएगा, बल्कि इसे भारत के सबसे सतत और जागरूक शहरों में शामिल करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker