Trending

Prashant Thakur Initiative: MLA के जन्मदिन पर पनवेल में मेगा जॉब फेयर, सैकड़ों को मिली नौकरी

Mega job fair in Panvel on MLA's birthday, hundreds got jobs

पनवेल/प्रतिनिधिः पनवेल के लोकप्रिय विधायक प्रशांत ठाकुर के जन्मदिन (5 अगस्त) के उपलक्ष्य में आज सीकेटी विद्यालय में महारोजगार मेलावा का भव्य आयोजन किया गया. रायगड और पनवेल के शिक्षित युवाओं और बेरोजगारों को रोजगार और नौकरी दिलाने के मकसद से आयोजित इस मेगा जॉब फेयर का शुभारंभ पूर्व सांसद वरिष्ठ बीजेपी नेता रामशेठ ठाकुर ने किया. इस अवसर पर विधायक प्रशांत ठाकुर, विधायक महेश बालदी, पूर्व नगराध्यक्ष जे एम म्हात्रे, बीजेपी के रायगढ़ उत्तर जिलाध्यक्ष अविनाश कोली, वाय टी देशमुख, दिबा पाटिल के पुत्र अतुल पाटिल,  पूर्व सभागृह नेता परेश ठाकुर,  प्रीतम म्हात्रे, एस.टी गडदे, जयंत पगड़े, पूर्व नगराध्यक्ष चारुशिला घरत समेत बीजेपी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

81 कंपनियों ने लिया हिस्सा, साक्षात्कार के बाद दिया जॉब ऑफर

सीकेटी विद्यालय के प्लेसमेंट विभाग और इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस महारोजगार मेलावा में लॉजिस्टिक, बैंकिंग, आईटी, और सर्विस इंडस्ट्रीज समेत अलग अलग सेगमेंट की 81 कंपनियों ने हिस्सा लिया और स्टॉल पर अभ्यर्थियों का सीधे इंटरव्यू लेते हुए उन्हें जॉब ऑफर दिया. यहां हजारों युवक-युवतियों और विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया. पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर ने यहां अभ्यर्थियों को नौकरी का इंटेंट लेटर प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी और इसे प्रशांत ठाकुर की पुरोगामी पहल बताते हुए प्रशंसा की.

 एयरपोर्ट से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, स्किल सीखें, जॉब पाएं- प्रशांत ठाकुर

विधायक प्रशांत ठाकुर ने कहा कि कि 2014 से 2025 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाओं और उपक्रमों से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं. दिबा पाटिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रारंभ होने से और अधिक मौके मिलने वाले हैं. विधायक प्रशांत ठाकुर ने कहा कि नए दौर की डिमांड के अनुसार एजुकेशन और स्किल सीखना जरूरी है. आज 81 कंपनियों ने स्टाल लगाकर सीधे साक्षात्कार लिया है और नौकरियां प्रदान की है. यह सफल जॉब फेयर है. उन्होंने आयोजन के लिए एड.चेतन जाधव एवं टीम की भी सराहना की.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker