पर्यावरण सेवाभावी संस्था की कार्यकारिणी जाहिर, विनोद शिंदे बने नवी मुंबई जिलाध्यक्ष
PSS announces thier working comittee for navi mumbai, Vinod shinde elected as new president
नवी मुंबई, प्रतिनिधिः सेटेलाइट सिटी में पर्यावरण संवर्धन और हरियाली बचाने के काम में जुटी पर्यावरण सेवाभावी संस्था ने आज नवी मुंबई नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी. नई कार्यकारिणी में विनोद शिंदे नए अध्यक्ष चुने गए हैं. वहीं तुषार मराठे को उपाध्यक्ष चुना गया है. आज पर्यावरण सेवाभावी संस्था के संस्थापक बालासाहेब शिंदे ने दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी विनोद शिंदे और तुषार मराठे पर्यावरण संरक्षण और जागरुकता के साथ ही संगठन को और मजबूती प्रदान करने में सफल रहेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष बालासाहेब शिंदे ने कहा कि नवी मुंबई में पर्यावरण का भारी नुकसान हो रहा है. पेड़ों की खुलेआम कटाई और हरियाली का विनाश कर विकास हो रहा है. पर्यावरण सेवाभावी संस्था लगातार इसके खिलाफ आवाज उठाती आ रही है. उन्होंने कि नवी मुंबई की नयी कार्यकारिणी में युवाओं को प्राथमिकता दी गयी है, उम्मीद है कि वे मिशन के तौर पर नवी मुंबई को और बेहतर बनाने में मददगार बनेंगे.
नवी मुंबई में पर्यावरण का भारी नुकसान हो रहा है. पेड़ों की खुलेआम कटाई और हरियाली का विनाश कर विकास हो रहा है. पर्यावरण सेवाभावी संस्था लगातार इसके खिलाफ आवाज उठाती आ रही है.-बालासाहेब शिंदे-राष्ट्रीय अध्यक्षनियुक्ति के लिए आभार, पर्यावरण संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे-विनोद शिंदे
वहीं नवनियुक्त नवी मुंबई अध्यक्ष विनोद शिंदे ने कहा कि नवी मुंबई में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और पेड़ों की अवैध कटाई को रोकने के लिए वे कार्य करेंगे। ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण जैसी तेजी से बढ़ रही समस्याओं के समाधान और परिसर एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने में पर्यावरण सेवाभावी संस्था के जरिए हर संभव प्रयास करेंगे. वहीं उपाध्यक्ष तुषार मराठे ने कहा कि जल्द ही वे संगठन की ओऱ से सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाएंगे और हरियाली बचाने के लिए जागरुकता बढ़ाएंगे. दोनों पदाधिकारियों ने नियुक्ति के लिए बालासाहेब शिंदे का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जिम्मेदारी देकर उन्होंने पर्यावरण की सेवा करने का अवसर दिया है.



