Trending

Manda Mhatre Initiative : मंगला गौरी कार्यक्रम में नवी मुंबई की महिलाओं को प्रोत्साहन

Manda Mhatre Initiative :Navi Mumbai Women Honored at Mangala Gauri Event

नवी मुंबई/प्रतिनिधिः नवी मुंबई के वाशी में आयोजित आज का मंगला गौरी कार्यक्रम देखने लायक रहा. बीजेपी विधायक मंदाताई म्हात्रे के सौजन्य से गोवर्धनी सामाजिक सेवा संस्था द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं के 10 गुटों के बीच खेल एवं स्पर्धाएं देखने को मिली. विधायक मंदाताई म्हात्रे के मार्गदर्शन में आयोजित आज के कार्यक्रम में दर्जनों स्पर्धा खेल खेले गए जिनके विजेता महिलाओं को पुरस्कार स्वरूप स्वर्ण आभूषण, नवारी साड़ियां एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल, विधानसभा संयोजक निलेश म्हात्रे, दत्ता घंगाले, पांडुरंग आमले, राजू शिंदे, हिंदीभाषी नेता राजेश राय, सुहासिनी नायडू समेत तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.

महिलाओं के कला गुणों को प्रोत्साहन देने का प्रयास-मंदाताई म्हात्रे

विधायक मंदाताई म्हात्रे ने कहा कि मंगला गौरी कार्यक्रम महिलाओं के कला गुणों को प्रोत्साहन देने और उनके कार्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से हर साल आयोजित किया जाता है.उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि उनका मनोरंजन होता है. उन्होंने विजेता महिलाओं को बधाई देते हुए हर मदद का भरोसा भी दिलाया.

सांस्कृतिक विरासत और महिलाओं को आगे बढ़ा रही विधायक

वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ.राजेश पाटिल और महिला नेता सुहासिनी नायडू ने कहा कि मंदाताई म्हात्रे सदैव अपने कार्यक्रमों से महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहन देने का काम करती रही हैं. आज का मंगला गौरी कार्यक्रम न सिर्फ सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और महिलाओं को उनकी प्रतिभा दिखाने का माध्यम है.इससे महिलाओं में आनंद और खुशी होती है. उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की.

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker