
Raid on Race Bar : नवी मुंबई के ‘रेस बार’ में छापेमारी, मंत्री के निर्देश पर 46 के खिलाफ FIR
Raid on Race Bar Lounge in Vashi Navi Mumbai, Case files against 46
नवी मुंबई/ विशेष प्रतिनिधि: नवी मुंबई के वाशी इलाके में ‘द रेस’ नामक अनाधिकृत डांस बार पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। घटना बीती बुधवार की रात का है. यह कार्रवाई गृह राज्य मंत्री योगेश कदम के सीधे निर्देश पर जागी नवी मुंबई पुलिस द्वारा की गयी.रेस बार पर छापेमारी में 40 महिलाएं पकड़ी गई थी जिन्हें रिहा कर दिया गया. हालांकि 6 बार वेटर्स समेत कुल 46 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में बार मालिक, मैनेजर और अन्य संबंधित पक्षों के खिलाफ अवैध कारोबार, अश्लील हरकतों को बढ़ावा देने और महिलाओं की गरिमा का हनन करने वाले व्यवहार के लिए विभिन्न कानूनों के तहत केस दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा लागू अश्लीलता विरोधी सख्त नीति के अनुरुप की गयी है.
बार मालिक समेत 46 के खिलाफ केस दर्ज
गृह राज्य मंत्री योगेश कदम के निर्देश पर ‘द रेस’ अनाधिकृत डांस बार के खिलाफ कार्रवाई, 46 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 40 महिलाएं रिहा.अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.इस मामले में बार मालिक, प्रबंधक और अन्य संबंधितों के खिलाफ अनधिकृत व्यवसाय, अश्लील कृत्यों को बढ़ावा देने और महिलाओं की गरिमा का हनन करने वाले व्यवहार के लिए विभिन्न कानूनों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में समाज के नैतिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं डीसीएम अजीत पवार के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। माना जा रहा है कि गृह राज्य मंत्री योगेश कदम के सख्त रुख और प्रभावी कार्यशैली से निश्चित रूप से ऐसे अवैध और अनैतिक कृत्यों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
मंत्री को देना पड़ा आदेश, NM पुलिस की भूमिका पर सवाल
वाशी के रेस बार लाउंज पर छापेमारी की यह कार्रवाई गृहराज्यमंत्री योगेश कदम के निर्देश पर हुई है. जाहिर है इससे पहले शिकायत पुलिस को की गई होगी जिस पर उपेक्षा के बाद मामला मुख्यमंत्री और गृहराज्यमंत्री तक पहुंच गया. तो सवाल ये है कि आखिर नवी मुंबई पुलिस क्या कर रही थी, जब इतने दिनों से रेस बार लाउंज में मनमानी चल रही थी. आखिर बार मालिक के साथ उन पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गयी जो सब कुछ देखकर बन रहे. एक्सपर्ट मानते हैं कि मंत्री के निर्देश पर हुई यह कार्रवाई नवी मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस थाने के लिए बड़ा झटका है. जैसा कि गृहराज्यमंत्री की ओर से दावा किया गया है कि यह अभियान जारी रहेगा. जाहिर है ऐसी कार्रवाईयों से स्थानीय पुलिस अधिकारियों को आगे भी झटका मिलते रहने की संभावना है.



