Trending

JM Mhatre-Pritam Mhatre Joins BJP | पनवेल में शेकाप को बड़ा झटका : पूर्व नगराध्यक्ष ने किया बीजेपी में प्रवेश

JM Mhatre-Pritam Mhatre Joins BJP with hundreds of workers

रायगढ़/ प्रतिनिधिः  पनवेल में शेकाप को जोर का झटका देते हुए पूर्व नगराध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता जेएम म्हात्रे एवं मनपा के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम म्हात्रे ने अपने सैकड़ों समर्थकों और नगरसेवकों के साथ बीजेपी में प्रवेश कर लिया. मंत्री एवं बीजेपी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने शेकाप नेता जेएम म्हात्रे एवं उनके पुत्र प्रीतम म्हात्रे को भाजपा का साफ पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया. उलवे के रामशेठ ठाकुर मैदान पर आयोजित इस भव्य पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में मंत्री आशीष शेलार, लोकनेता रामशेठ ठाकुर, विधायक प्रशांत ठाकुर, विधायक महेश बालदी और एमएलसी विक्रांत पाटिल खास तौर पर मौजूद रहे. यहां कांग्रेस और मनसे कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी का झंडा थामते हुए पार्टी में प्रवेश किया. गौरतलब है कि आगामी अक्टूबर में पनवेल महानगर पालिका का चुनाव होने वाला है. ऐसे में पनवेल क्षेत्र की सबसे दमदार विरोधी पार्टी शेकाप के बड़े नेताओं का बीजेपी में प्रवेश बड़ी जीत की तैयारी है.

MLA प्रशांत ठाकुर-महेश बालदी की पहल पर टूटी शेकाप

बताया जा रहा है कि शेकाप के दिग्गज नेताओं को बीजेपी की और आकर्षित करने और शेकाप को टोड़ने में विधायक प्रशांत ठाकुर एवं विधायक महेश बालदी की अहम भूमिका रही. बीते विधानसभा चुनाव में प्रीतम म्हात्रे और विधायक बालदी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था. फिलहाल यह विरोध और कम हो इसके लिए शेकाप नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया गया. इनमें जिला सचिव गणेश कड़ू, उपाध्यक्ष रविशेठ पाटिल, पूर्व सरपंच रघुशेठ घरत, मनुशेठ कांडपिल, संयुक्त सचिव जितेंद्र म्हात्रे, रमाकांत म्हात्रे, प्रकाश जितेकर, पूर्व नगरसेविका अनुराधा ठोकल, सुरेखा मोहोकर, रेणुका बहिरा, गणेश पाटिल, डीपी म्हात्रे, जिप सदस्य पार्वती पाटिल, राजूशेठ पाटिल, जीवन म्हात्रे, निशा लक्ष्मण ठाकुर, पूर्व उपसभापति जगदीश पवार, सीमा घरत, राजेंद्र घरत, एपीएमसी के संतोष पाटिल, पूर्व सरपंच रामेश्वर आंगेर, बलराम पाटिल, अरुण दापोलकर, सुनिल पाटिल, कोलखे, मंघर, वावेघर, तुराडे, समेत तमाम ग्रामपंचायतों और नगरपंचायतों के सरपंच-उपसरपंचों का नाम शामिल है.

शेकाप नेताओं की उपेक्षा से छोड़ी पार्टी-जेएम म्हात्रे

शेकाप के दिग्गज नेता पूर्व नगराध्यक्ष जेएम म्हात्रे ने कहा कि शेकाप नेता लगातार उनकी मांगों और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया. जेएम म्हात्रे ने विश्वास जताया कि बीजेपी सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान और संधि देगी.

शेकाप नेताओं को बीजेपी में मिलेगा सम्मान और संधिः मंत्री रविंद्र चव्हाण

वहीं मंत्री रविंद्र चव्हाण ने शेकाप नेताओं प्रीतम म्हात्रे एवं जेएम म्हात्रे को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने अपने सभी समर्थकों के साथ अपना परिवार समझकर बीजेपी का कमल थामा है. उन्हें पूरा सम्मान और समर्थन मिलेगा.उन्होंने राज्य सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शेकाप नेताओं के आने से पनवेल एवं उरण में बीजेपी संगठन और भी मजबूत बनेगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker