
BIA Navi Mumbai Chapter Launch : बांबे इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नवी मुंबई चैप्टर की भव्य लॉन्चिंग
BIA Navi Mumbai Chapter Launch, RK Jain sworn as a First Founder Chairman
नवी मुंबई, प्रतिनिधिः बांबे इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नवी मुंबई चैप्टर की लांचिंग की गई. हिरानंदानी ग्रुप के फाउंडर निरंजन हीरानंदानी ने बीआईए के नवी मुंबई चैप्टर की लांचिंग की.वाशी के फोर प्वाइंट होटल शेरेटन में आयोजित इस कार्यक्रम में बीआईए के मुंबई अध्यक्ष हितेश शाह, सेक्रेटरी रितेश चोकसी, विशेष अतिथि दिनकर सामंत और रजनीश जैन समेत सैकड़ों एमएसएमई उद्यमी, दिग्गज कारोबारी और बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधि मौजूद रहे. इस दौरान मुख्य अतिथि निरंजन हीरानंदानी की उपस्थिति में बांबे इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हितेश शाह और बीआईए नवी मुंबई चैप्टर के फाउंडर चेयरमैन आरके जैन के बीच नियुक्ति का एग्रीमेंट हस्ताक्षर किए गए.
इंडस्ट्री और इंस्टीट्यूशन कोलैबरेशन से बढ़ाएं कामगार कुशलताः हिरानंदानी
बीआईए चैप्टर की लांचिंग पर बोलते हुए मशहूर बिल्डर निरंजन हिरानंदानी ने कहा कि आज कल इंडस्ट्रीज कुशल कामगारों का भारी दबाव झेल रही हैं. उद्योग और स्किल डेवलपमेंट में भारी गैप है. उन्होंने कहा कि आज सीए, इंजिनियर, सुपरवाइजर आसानी से उपलब्ध हैं लेकिन कुशल कामगार नहीं मिल रहे हैं. इंडस्ट्रीज और इंस्टीट्यूशन के कोलैबरेशन से सामान्य कामगारों को स्किल डेवलपमेंट सिखाकर इस कमी को पूरा किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि नवी मुंबई में रोजगार के अपार अवसरों पैदा हो रहे हैं. उम्मीद है बीआईए के जरिए कुशल कामगार तैयार करने और उन्हें रोजगार दिलाने का यह मिशन पूरा होगा.



