कामोठे में महाकुश्ती प्रतियोगिता, 18 को लाल मिट्टी पर दिखेगा पलहवानी का रोमांच

Mahakushti competition in Kamothe, the thrill of Palhawani will be seen on red soil

पनवेल/प्रतिनिधि: महाराष्ट्र की मिट्टी से जन्मी और राज्य की परंपराओं से जुड़ा कुश्ती सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि वीरता, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। इसी परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए पनवेल महानगरपालिका के पूर्व सभागार नेता और युवाओं के प्रेरणास्रोत परेश ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कामोठे और रायगढ़ जिला कुश्ती संघ ने “मा. श्री. परेशशेठ ठाकुर केसरी” महाकुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया है. यह प्रतियोगिता रविवार, 18 मई, 2025 को शाम 4 बजे कामोठे के सेक्टर 6 स्थित लोकनेते रामशेठ ठाकुर विद्यालय के भव्य मैदान में लाल मिट्टी पर आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में कुल पुरस्कार राशि 11 लाख 11 हजार 111 रुपये है और इस प्रतियोगिता में नामी पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे. इस प्रतियोगिता के लिए जोरदार तैयारियां चल रही है.

रुस्तमे हिंद पहलवान सिकंदर शेख से भिड़ेंगे हिंद केसरी सुखविंदर सिंह

Mahakushti competition in Kamothe, the thrill of Palhawani will be seen on red soil

इस प्रतियोगिता के आयोजक पूर्व सभागार नेता परेश ठाकुर ने बताया कि कुश्ती स्पर्धा में कई दिग्गज और नामी पहलवानों के रोमांचक मुकाबले होंगे, जिनमें रुस्तम ए हिंद पहलवान सिकंदर शेख बनाम हिंद केसरी पहलवान सुखविंदर सिंह, ट्रिपल महाराष्ट्र केसरी पहलवान विजय चौधरी बनाम पहलवान रिकार्डो अमेरिका (अमेरिका), डबल महाराष्ट्र केसरी पहलवान शिवराज रक्षे बनाम हिंद केसरी पहलवान विक्रांत कुमार और उपमहाराष्ट्र केसरी किरण भगत बनाम हिंद केसरी पहलवान हितेंद्र कुमार शामिल हैं. उन्होंने कहा कि दिग्गज पहलवानों के बीच ऐसे मुकाबले नहीं होते हैं इसलिए यहां कुश्ती देखना बेहद रोमांचक होगा.

कुश्ती प्रतियोगिता सिर्फ खेल नहीं, बल्कि देश की माटी की परंपरा, ताकत और सम्मान का उत्सव है। मुकाबलों में ताकत, साहस और कौशल का खूबसूरत संगम देखने को मिलता है। इसलिए लाल माटी के इस खेल का अपना एक अलग महत्व है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker