Trending

India-Pakistan Tension : पाकिस्तान से लड़ रहे सैनिकों के लिए साधु ने दिया लाखों का दान

2 lakh for Indian soldiers fighting with Pakistan, know who gave help

नई दिल्लीः राजस्थान के एक जिले खैरथल-तिजारा कतोपुर, तहसील कोटकासिम स्थित श्री श्री 1008 श्री दुर्लभ नाथ महाराज आश्रम ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे भारतीय सैनिकों के लिए 2 लाख की मदद राशि प्रदान की है.यह धनराशि तिजारा के एक आश्रम से दी गई है. आज एक अनुकरणीय पहल करते हुए आश्रम द्वारा अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट को यह ₹2,00,000 रुपयों का यह धनादेश मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान किया गया. यह योगदान न केवल आश्रम की सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति की भावना को दर्शाता है, बल्कि समाज के अन्य संस्थानों और नागरिकों को भी प्रेरणा देता है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने आश्रम के इस प्रयास की सराहना की, उन्होंने कहा कि “धर्म केवल पूजा-पाठ नहीं, समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाना भी है. इस भावना को श्री दुर्लभ नाथ महाराज आश्रम ने अपनी उदारता से जीवंत कर दिखाया है. वहीं श्री दुर्लभ नाथ महाराज ने कहा कि यह दान मातृभूमि की सेवा में जुटे सैनिकों के प्रति सम्मान और आभार की भावना से दिया गया है। इस अवसर पर महाराज ने युवाओं से राष्ट्रसेवा और समाज कल्याण में अपनी भागीदारी निभाने का भी आह्वान किया.

मातृभुमि की सेवा में जुटे जवानों के लिए सम्मान है-दुर्लभनाथ महाराज

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने आश्रम के इस प्रयास की सराहना की, उन्होंने कहा कि “धर्म केवल पूजा-पाठ नहीं, समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाना भी है. इस भावना को श्री दुर्लभ नाथ महाराज आश्रम ने अपनी उदारता से जीवंत कर दिखाया है. वहीं श्री दुर्लभ नाथ महाराज ने कहा कि यह दान मातृभूमि की सेवा में जुटे सैनिकों के प्रति सम्मान और आभार की भावना से दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker