Police Exam Result : बिहार में 8 ट्रांसजेंडर बनीं पुलिस अफसर, विकसित राज्यों के लिए मिसाल

21,391 constables passed the police recruitment exam in Bihar,

पटनाः बिहार पुलिस विभाग ने सिपाहियों के चयन के लिए ली गई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में इस बार 21391 अभ्यर्थी पास हुए हैं. सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम की जानकारी देते हुए केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष सह अपर पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र कुमार ने बताया, “विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत सिपाही भर्ती के लिए 21,391 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें 10,205 पुरुष, 11,178 महिला और 8 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं.

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए चयनित 

8 ट्रांसजेंडर पास, ताली नहीं खाकी बनेगी पहचान

सिपाही भर्ती एग्जाम में कुल 17,87,720 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इसमें से 11,95,101 ने अगस्त 2024 में आयोजित छह चरणों के रिटन एग्जाम दिया था.रिटन के आधार पर 1,07,079 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिसमें 86,539 अभ्यर्थी शामिल हुए. इसमें 53,960 मेल, 32,569 फीमेल और 10 ट्रांसजेंडर शामिल हुए. इनमें से 8 ट्रांसजेंडर ने एग्जमा पास कर लिया है.

परफार्मेंस के आधार पर चयन, जानिए कहां होगी नियुक्ति

PET परीक्षा 9 दिसंबर 2024 से 10 मार्च 2025 तक पटना में हुई थी. परफॉर्मेंस के आधार पर कुल 21,391 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिसमें 19,958 बिहार पुलिस और 1,433 बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में नियुक्त होंगे.चयनित अभ्यर्थियों में 10,205 पुरुष, 11,178 महिलाएं और 8 ट्रांसजेंडर शामिल हैं. भर्ती में 8556 पद अनारक्षित हैं. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2140, अनुसूचित जाति के लिए 3400, अनुसूचित जनजाति के लिए 228, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 3842, पिछड़ा वर्ग के लिए 2570, पिछड़े वर्गों की महिला के लिए 655 पद आरक्षित हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker