Trending

India-PakistanTension: राजस्थान के सीमावर्ती बारां जिले में नागरिकों को सुरक्षा प्रशिक्षण

India-PakistanTension: Security training to citizens in Rajasthan's border district Baran

बारां-राजस्थान/प्रतिनिधिः भारत और पाकिस्तान तनाव के मौजूदा परिस्थितियों में बीच आमजन को आपात हालातों से निपटने के लिए आत्मरक्षा प्रणाली के गुर सिखाए जा रहे है । दोनों देशों के बीच बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर भारत किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी में है । इसी के तहत राजस्थान के बारां जिले में आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है । इसके लिए बारां जिले के हजारों स्काउट गाइड , होमगार्ड, एनसीसी कैडेट , शारीरिक शिक्षक से लेकर पटवारी स्तर के कर्मचारियों साथ ही अन्य स्कूली बच्चों और अन्य वोलिएंटर्स को सिविल डिफेंस के माध्यम से आपदा से निपटने की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है । शहर के पुलिस लाइन , कोटा रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई प्रशिक्षण की शुरुआत हुई , जहां जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर , पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में सिविल डिफेंस , शारीरिक शिक्षक, स्काउट गाइड और अन्य वालंटियर भी मौजूद रहे ।

NCC कैडेट-स्काउट गाइड ने शुरू किया डिफेंस ट्रेनिंग-पुलिस अधीक्षक

इस दौरान यहां उपस्थित लोगों को हवाई हमले, बमबारी के समय भवनों के गिरने से बचाव और घायलों को अस्पताल पहुंचाने जैसी ट्रेनिंग दी गई । जिला कलेक्टर तोमर ने बताया कि 7 दिन के अंदर संपूर्ण बारां जिले के ग्राम पंचायत और मोहल्ले स्तर तक वालंटियर तैयार कर ट्रेनिंग दे दी जाएगी । साथ ही उन्होंने किसी आपात स्थिति के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अस्पतालों में भी एसओपी जारी कर दी गई है , आवश्यक दवाएं सहित कई इंतज़ाम किये जा रहे है। वहीं पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी का कहना है कि पुलिस भी मुश्तैदी से अपना काम कर रही है । वहीं ट्रेनिंग लेने आए बच्चों का कहना है कि, इस ट्रेनिंग के माध्यम से उन्हें आपात स्तिथि से निपटने की जानकारी मिली है , वह भी अपने मोहल्ले और समाज में जाकर अन्य लोगों को जागरूक करेंगे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker