Trending
India-PakistanTension: भारत ने पाक को सिखाया सबक, दुनिया को दिया संदेश-ज्योतिरादित्य सिंधिया
Modi taught a lesson to Pakistan, gave a message to the world- Jyotiraditya Scindia

ग्वालियर/प्रतिनिधिः केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज भारत-पाकिस्तान संबंधों और आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “जिन आतंकवादियों ने देश की बहनों, माताओं और भाइयों को निशाना बनाया, उनके खिलाफ सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सटीक और निर्णायक प्रहार किया है।” उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने न सिर्फ करारा जवाब दिया है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक संदेश भी दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई आतंकवाद के खात्मे की है और दुनिया भारत की इस नीति में भरोसा जता रही है।



