Trending

India-PakistanTension: शिमला में CM सुक्खू की आपात बैठक: ब्लैक आउट के निर्देश

India-PakistanTension: Emergency meeting of CM Sukhu in Shimla: Instructions for black out

 शिमला- भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच पूरे देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी सीमाओं में अलर्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मौजूदा हालातों को देखते हुए सभी जिलों के एसपी,डीसी और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और तैयारी का जायजा लिया। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने और केंद्र सरकार के निर्देश पर ब्लैक आउट करने की भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीते कल पाकिस्तान ने पठानकोट में ड्रोन अटैक किया था जिसको देखते हुए हिमाचल के सीमावर्ती नूरपुर और इंदौरा में अलर्ट जारी किया गया है और जरूरत पड़ने पर ब्लैकआउट करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम ने शिमला में की अधिकारियों के साथ आपात बैठक, सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर ब्लैकआउट के भी दिए निर्देश

हिमांचल में सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

बैठक में आपात सेवाओं से जुड़े कार्यकाल जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन, जी.ए.डी, गृह विभाग को 24 खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा एसपी और डीसी को हालातों पर नजर बनाए रखने और अलर्ट के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य आपातकाल सेवाओं से जुड़े सभी विभागों के कर्मचारियों की छुटिया रद्द करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने लोगों से न घबराने की अपील की है और कहा कि हिमाचल में फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर सतर्क रहने की आवश्यकता है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker