India-PakistanTension: दिल्ली हवाई अड्डे की 138 उड़ानें हुईं रद्द 

India-PakistanTension:138 flights cancelled at Delhi airport

नई दिल्ली/प्रतिनिधिः भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच आज 9 मई को सुबह 05:00 बजे से दोपहर 02:30 बजे के बीच दिल्ली हवाई अड्डे की उड़ानें रद्द की गई हैं . बताया जा रहा है कि 15 घंटों के भीतर कुल 138 उड़ानें रद्द की गयी हैं.सुरक्षा कारणों को देखते हुए उन हवाई उड़ानों को रोका गया है. इसे लेकर 8 मई की शाम इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी कर दी थी. आज रद्द हुई उड़ानों में अंतर्राष्ट्रीय आगमन की 04, अंतर्राष्ट्रीय प्रस्थान की 05, घरेलू आगमन की 63 और घरेलू प्रस्थान की 66 फ्लाइटें शामिल हैं.

भारत के जवाबी हमलों के बाद पाकिस्तान फैला रहा फर्जी खबरें

इस बीच भारत के मुंहतोड़ जवाबी हमलों के बाद, पाकिस्तान फर्जी खबरें और गलत सूचनाएं प्रसारित करने में लगा हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से भारत द्वारा उठाए जा रहे कदमों को पाकिस्तान का खौफ बताते हुए सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों की बाढ़ शुरू हो गयी है. बताया जा रहा है कि देशवासियों को गुमराह करने के लिए पाकिस्‍तान अपनी सेना की झूठी जीत की कहानियां फैलाने में लगा हुआ है। यह पाकिस्‍तान के अनुचित व्‍यवहार को दर्शाता है।

सेना बोली-हर मोर्चे पर मात देने के लिए तैयार हैं

वहीं भारतीय सशस्त्र बलों ने ड्रोन और अन्‍य हथियारों से उत्तरी और पश्चिमी शहरों को निशाना बनाने के पाकिस्तान के सभी प्रयासों को विफल किया है. भारतीय सेना ने कहा कि संघर्ष विराम के इन उल्‍लंघनों का माकूल जवाब दिया जाएगा। सेना ने कहा कि पाकिस्तान हार गया है और अब वह छद्म और भ्रामक सूचनाओं के जरिए पाकिस्तान और भारत के नागरिकों को गुमराह करने की कोशिश में जुट गया है. सेना ने कहा कि वह हर मोर्चे पर पाकिस्तान को जवाब देने और देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker