Operation Sindoor : पाकिस्तानी हमले की आशंका, देश के कई एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बंद

Threat of Pakistani attacks : Air services are suspended at many airports

नई दिल्लीः  ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया है. भारत को जवाब देने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार गोलीबारी कर रहा है. सीमा रेखा के पास पाकिस्तान की गोलीबारी में अब तक 15 नागरिकों की मौत हुई है. भारत को पता है कि पाकिस्तान अपने आतंकी अड्डों के ध्वस्त होने का जवाब देगा. जैसा कि संकेत मिल रहा है कि पाकिस्तान ने भारत के मिसाइल अटैक का जवाब देने की तैयारी कर ली है. दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति साफ दिख रही है. इससे बचाव के लिए भारत ने देश के 245 ठिकानों पर सुरक्षा मॉकड्रिल करने का निर्देश दिया है. वहीं देश के कई हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है. खासकर सीमावर्ती इलाकों में मौजूद एय़रफोर्ट स्टेशन और अन्य एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं रोक दी गयी हैं और वहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर दिए गए हैं.

Threat of Pakistani attacks : Air services are suspended at many airports in India

सीमावर्ती राज्यों में हवाई अड्डों के साथ ही स्कूल-कॉलेज बंद

भारतीय सैन्य बलों की कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के उत्तरी हिस्से में कई एयरपोर्ट पर व्यावसायिक हवाई सेवाएं बंद कर दी गई हैं। एयर इंडिया ने 10 तारीख तक जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, बीकानेर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़, राजकोट की उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइंस ने कहा कि विमानन अधिकारियों की सलाह पर यह फैसला लिया गया। इस अवधि के दौरान वैध टिकटों पर एकमुश्त परिवर्तन शुल्क नहीं लिया जाएगा या पूरा रिफंड मिलेगा। एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे पहले अपनी उड़ान के कार्यक्रम के बारे में पूछताछ करें और उसी के अनुसार घर से निकलें। पंजाब में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टरों ने अमृतसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर और पठानकोट समेत सीमावर्ती इलाकों के स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker