
Fire Destroys Record Room : मेहकर नगरपरिषद का रेकॉर्ड रूम जलकर खाक
Massive Fire Destroys Record Room at Mehkar Municipal Office in Buldhana"
बुलढाणा/ विशेष प्रतिनिधि: बुलढाला जिले के मेहकर नगर परिषद की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई जहां सुर्खियों में है, वहीं एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. मेहकर नगर परिषद कार्यालय में 3 और 4 मई की दरमियानी रात 5.30 बजे भीषण आग लगने से यहां का रिकार्ड रुम जलकर राख हो गया. मेहकर नगर परिषद के चौकीदार रमेश अवसरमोल ने सुबह साढ़े पांच बजे उठकर जब खिड़की से धुआं निकलता देखा तो उसने नगर परिषद विभाग के कर्मचारी रणजीत को सूचना दी, जिसने फोन पर नगर परिषद के अधिकारियों को धुआं निकलने की जानकारी दी। नगर परिषद के अधिकारियों ने जब रिकॉर्ड रूम खोला तो पाया कि अंदर दस्तावेज जल रहे थे और आग धधक रही थी. वर्तमान में मेहकर नगर परिषद कार्यालय का नवीनीकरण चल रहा है. इस बीच, आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे रिकॉर्ड रूम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि रिकार्ड रुम में रखे गए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट हो गए हैं ।
रिकार्ड रुम में दस्तावेज जलते रहे और लेकिन लोग तमाशबीन बनकर देखते नजर आए. प्राथमिक तौर पर शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है लेकिन असली कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है.नगर परिषद का दमकल नदारद, लोग बुझाते रहे आग
मेहकर नगर परिषद मुख्यालय के रिकार्ड रूम में लगी आग कई सवाल छोड़ती है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त आग लगी उसे बुझाने के लिए मेहकर का एक भी दमकल मौजूद नहीं था. तकनीकी खराबी के चलते उसे मरम्मत के लिए कहीं और भेजा गया था. ऐसे में नजदीक की लोणार नगर परिषद का दमकल बुलाया गया. जिसके जरिए आग बुझाने की मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि इस बीच रिकार्ड रुम में दस्तावेज जलते रहे और लेकिन लोग तमाशबीन बनकर देखते नजर आए. प्राथमिक तौर पर शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है लेकिन असली कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है.
रिकार्ड जलाने की साजिश हुई है-सूत्र
मेहकर नगर परिषद आज कल अतिक्रमण विरोधी कार्यवाहियों के लिए सुर्खियों में था, इस बीच रिकार्ड रुम में भयंकर आग लगी. अलस्सुबह साढ़े 5 बजे के दौरान आग लगी या लगाई गई इस पर चर्चाएं चल रही हैं.सूत्रों की मानें तो आग सिर्फ दस्तावेज रुम में लगी जिससे नगर परिषद में मौजूद हजारों महत्वपूर्ण दस्तावेज स्वाहा हो गए हैं.यह साजिश लगती है. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.



