Aurangzeb Issue | औरंगजेब की कब्र के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन
Aurangzeb Issue | Bajrang Dal protest against Aurangzeb's tomb
नवी मुंबई/सुमित गायकवाड : आज वाशी के छत्रपति शिवजी महाराज चौक पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग रहा, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने इस प्रदर्शन में भाग लिया और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने न केवल अपनी आवाज उठाई, बल्कि एकजुट होकर जोशीले नारे भी लगाए। “औरंगजेब की कबर खुदेगी – छत्रपति के धरतीपर” जैसे नारे गूंजे। इस प्रदर्शन में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से विहिप नवी मुंबई जिल्हा मंत्री स्वरूप पाटिल, बजरंग दल सह-संयोजक शंकर सांगपाल और सह-संयोजक तेजस पाटिल मौजूद रहे, जिन्होंने प्रदर्शनकारियों के बीच आकर उनके उत्साह को और बढ़ाया और औरंगजेब की कब्र हटाने की अपनी मांग को दोहराया।
प्रदर्शनकारियों की मांग:
प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में यह मांग की कि औरंगजेब की कब्र, जो मुग़ल साम्राज्य के इस जघन्य शासक की निशानी मानी जाती है, को तुरंत हटाया जाए। उनका मानना था कि यह भारत के इतिहास के एक काले अध्याय को सम्मान देने के समान है और इसका स्थान भारत की सांस्कृतिक धरोहर के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी घोषणा की कि यह सिर्फ पहला कदम है, और यदि उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है, तो वे खुद छ. संभाजी नगर जाकर कारसेवा करेंगे और कब्र को हटा देंगे।
मंत्री स्वरूप पाटिल –
“हमारा संघर्ष हमारी संस्कृति और पहचान को बचाने का है। हम औरंगजेब की कब्र के खिलाफ हैं और इसे हटाने तक हम शांत नहीं बैठेंगे।”
सह-संयोजक शंकर सांगपाल
“जिसने छत्रपति संभाजी महाराज के साथ बुरी तरह अत्याचार किए, उसकी कब्र हम इस धरती पर नहीं रखेंगे। अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई, तो हम खुद कारसेवा कर उसे निकालेंगे।”
सह-संयोजक तेजस पाटिल ने कहा,
“हमारा उद्देश्य केवल एक कब्र हटाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि हमारे आने वाली पीढ़ी को सही इतिहास मिले, न कि उन शासकों का महिमामंडन किया जाए जिन्होंने हमारे देश को लूटा और उसे गुलाम बनाया।”




