Trending

Ganesh Naik’s Janta Darbar | वन मंत्री के जनता दरबार पर बढ़ा जनता का भरोसा : समाधान की उम्मीद

Ganesh Naik's Janta Darbar | वन मंत्री के जनता दरबार पर बढ़ा जनता का भरोसा : समाधान की उम्मीद

Ganesh Naik’s Janta Darbar | वन मंत्री के जनता दरबार पर बढ़ा जनता का भरोसा : समाधान की उम्मीद

मंत्री Ganesh Naik का दूसरा जनता दरबार, सैकड़ों को मिली समाधान की उम्मीद राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक ने आज नवी मुंबई में दूसरा जनता दरबार लगाया और जनता की फरियाद सुनी. ठाणे के बाद मंत्री गणेश नाईक का यह वाशी के विष्णुदास भावे में दूसरा जनता दरबार है जहां सैकड़ों नागरिकों ने अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत, और फरियाद रखी. वन मंत्री गणेश नाईक को अपनी समस्या सुनाने वालों में दिव्यांग जन, महिलाएं और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में नजर आए. आम जनता की लिखित शिकायतों पर वनमंत्री गणेश नाईक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सीधे चर्चा की और समाधान का निर्देश दिया. इस दौरान पुलिस विभाग, महानगरपालिका और सिडको समेत कई विभागों के उच्चाधिकारियों को बुलाया गया था. गणेश नाईक ने जनता के दरबार में जनता की शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को तत्संबंधी कार्यवाही का निर्देश दिया.यहां आए शिकायतकर्ताओं और आम जनों ने कहा कि लोकनेता गणेश नाईक के जरिए अब उन्हें समाधान की उम्मीद जगी है.

https://youtu.be/3K8RL7W2uhE?si=ht4WBXHSU9GZmQ6e

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker